• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

BJP ऑफिस के बाहर स्वामी अग्निवेश पर हमला, वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए थे

Swami Agnivesh, on Way to Pay Homage to Vajpayee, Attacked Outside BJP Office in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हमला किया गया। यह हमला उस समय किया गया, जब स्वामी अग्निवेश यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए थे। भाजपा मुख्यालय में वाजपेयी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है। स्वामी अग्निवेश के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थल पर पहुंचने के तुंरत बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा।

समाचार चैनल द्वारा प्रसारित कुछ फुटेज में उन्हें भागते हुए और कुछ लोगों द्वारा उनका पीछा करते देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अग्निवेश को गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें सुरक्षित ले गई।

अग्निवेश पर हाल में झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते हुए हमला किया गया था। यह हमला कथित तौर पर भाजपा के युवा मोर्चा व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swami Agnivesh, on Way to Pay Homage to Vajpayee, Attacked Outside BJP Office in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atal bihari vajpayee, swami agnivesh, homage to vajpayee, attacked outside bjp office in delhi, bjp office, delhi, social activist swami agnivesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved