• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दंगा मामले में निलंबित आप नेता ताहिर की जमानत याचिका खारिज

Suspended AAP leader Tahir Hussain bail plea rejected in riot case - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी। ताहिर पर फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे के सिलसिले में एक व्यक्ति की हत्या के प्रयास का आरोप है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्यागिता सिंह ने ताहिर की याचिका इस आधार पर खारिज कर दी कि इस मामले में पुलिस की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। सुनवाई के दौरान ताहिर के वकील जावेद अली ने अदालत के सामने कहा कि उनका मुवक्किल निर्दोष है, उसे गलत तरीके के से फंसाया गया है। फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बदले हुए नागरिकता कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प ने दंगे का रूप ले लिया था, जिसमें 53 लोगों की मौत हो गई थी।
दंगे के दौरान हत्या का प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में ताहिर और दो अन्य गुलफाम व तनवीर को गिरफ्तार किया गया था। पार्षद के खिलाफ अन्य छह मामले दर्ज हैं। इस समय वह न्यायिक हिरासत में है।
ताहिर ने अपनी जमानत याचिका में कहा है, "इस मामले में याचिकाकर्ता की न तो प्रत्यक्ष और न ही अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्तता है। एफआईआर में सिर्फ यह लिखा है कि जिस समय शिकायतकर्ता घायल हुआ, याचिकाकर्ता के घर से कुछ हिंसापूर्ण कार्य किए गए थे। याचिकाकर्ता ने खुद गोली नहीं चलाई।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suspended AAP leader Tahir Hussain bail plea rejected in riot case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tahir hussain, suspended aap leader tahir hussain bail plea rejected, riot case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved