नई दिल्ली। अपने समय के मशहूर संपादक व वर्तमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री
एम.जे.अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर पर आरोप लगाने
के एक दिन बाद, उनकी पूर्व सहयोगी प्रेरणा सिंह बिंद्रा ने भी उन पर यौन
उत्पीड़न के आरोप लगाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अखबार 'द टेलीग्राफ' ने मंगलवार को रमानी और न्यूज पोर्टल फर्स्टपोस्ट में एक अनाम लेखिका के ट्वीट पर आधारित खबर चलाई। संयोग की बात है कि अकबर द टेलीग्राफ के संस्थापक संपादक रह चुके हैं।
इन आरोपों को लेकर मीडियाकर्मियों ने जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से जवाब चाहा तो उन्होने इस मामले में मौन साध लिया। सुषमा स्वाराज ने मंगलवार को अकबर के विरुद्ध लगे आरोपों पर मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकारों ने उनसे जब जोर देकर पूछा कि क्या इस मामले में कोई जांच होगी, तो वह बिना उत्तर दिए वहां से चली गईं।
रमानी ने सोमवार को एक लेख के बारे में ट्वीट किया, जिसे उन्होंने 2017 में वोग पत्रिका के लिए लिखा था।
उन्होंने कहा, "मैंने अपने इस लेख की शुरुआत मेरी एमजे अकबर स्टोरी के साथ की थी। उनका नाम कभी नहीं लिया क्योंकि उन्होंने कुछ 'किया' नहीं था।" उन्होंने अकबर को 'प्रेडेटर' भी कहा।
रमानी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "एक छोटी कहानी ऐसे की तरफ से जिसने उनके साथ काम किया था। एमजे अकबर कभी अवसर को नहीं चूकते थे।"
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope