• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सूर्य ग्रहण पर PM नरेन्द्र मोदी बोले, विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर इस विषय पर मेरा काफी ज्ञानवर्धन हुआ

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरु हुआ। जबकि भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 8:17 बजे शुरू हुआ है । यह पूर्ण सूर्य गृहण नहीं है, वहीं ज्योतिष के अनुसार यह अद्भुत नजारा 296 साल बाद देखने को मिला है। दुबई में रिंग ऑफ फायर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्य ग्रहण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि बहुत से भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्सुक था। दुर्भाग्य से बादलों की वजह से मैं सूर्य ग्रहण नहीं देख सका लेकिन कोझिकोड में सूर्य ग्रहण की झलकें देखीं। विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर इस विषय पर मेरा काफी ज्ञानवर्धन हुआ। देश के कुछ शहरों में 'रिंग ऑफ फायर' की तरह सूरज का अद्भुत नजारा नजर आया है। यह सूर्य ग्रहण उत्तर भारत में आंशिक, दक्षिण भारत में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण है। सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर हुआ। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Surya Grahan 2019: Surya Grahan started in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surya grahan 2019, surya grahan् in india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved