नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों से वैश्विक संस्था को मजबूत करने के लिए ‘साझा हित’ की पहचान करने का आह्वान किया। यहां आयोजित होने वाली डब्ल्यूटीओ के सदस्य देशों के मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत डब्ल्यूटीओ ढांचे का एक मजबूत समर्थक है और यह संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रभु ने कहा, ‘‘हम ऐसे समय में बैठक कर रहे हैं, जब डब्ल्यूटीओ बहुत सारी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें गतिरोध व प्रणालीगत चुनौतियां शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को संगठन को मजबूत करने के लिए साझा हित के रास्ते तलाशने हैं।’’ भारत डब्ल्यूटीओ के अनौपचारिक मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है, जो मंगलवार को शुरू हुई। इस बैठक में 52 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। इसमें डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो भी शामिल हैं, जो चर्चा में भाग ले रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope