• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में आरक्षण मामले को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

Supriya Shrinet accused BJP of lying over reservation issue in Karnataka - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को कर्नाटक सरकार का बचाव किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा पर इस मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि क्या भाजपा और आरएसएस आरक्षण के खिलाफ हैं या उन्हें सरकारी ठेकों में आरक्षण से दिक्कत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2बी कैटेगरी के तहत पिछड़े वर्ग के मुसलमानों को पहले से ही शिक्षा और नौकरी में आरक्षण मिल रहा है, हमने अब ठेकों में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। कांग्रेस नेता ने कुणाल कामरा मामले को लेकर कहा कि अगर आप सरकार में हैं तो आपको थोड़ा व्यंग्य और थोड़ी आलोचना तो झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में पीएम मोदी कह रहे थे कि तीखी आलोचना होनी चाहिए, यह बात उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को भी समझाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार में जिस तरह से बुलडोजर चलाने की बात हो रही है और गुंडागर्दी तथा तोड़फोड़ हुई है, इससे पता चलता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आलोचना और व्यंग्य की जगह है।
ओडिशा में महिलाओं के लापता होने को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार अब आपदा का रूप ले चुका है। ओडिशा में 44 हजार महिलाएं और बच्चे गायब हो गए हैं। देश में रोजाना 39 महिलाएं गायब होती हैं, जिसमें 13 महिलाएं ओडिशा की होती हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ओडिशा में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है और सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। पिछले नौ महीने में ओडिशा में 64 गैंगरेप हुए हैं, इस मामले पर सरकार क्या कर रही है। बच्चियों के साथ यौन शोषण हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर चुप है।
उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर कांग्रेस 27 मार्च को ओडिशा विधानसभा का घेराव करेगी। सरकार ने भले ही हमारे विधायकों को निलंबित कर दिया है, लेकिन हम इससे घबराने वाले नहीं हैं। हम न्याय के लिए लड़ेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Supriya Shrinet accused BJP of lying over reservation issue in Karnataka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, muslims, reservation, congress leader, supriya shrinet, karnataka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved