• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

SC में आज आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई

नई दिल्ली। आधार की अनिवार्यता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली पांच जजों की संवैधानिक पीठ आज सुनवाई कर सकती है। आधार डेटा लीक और निजता के अधिकार में सरकार के दखल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस पीठ को यह तय करना है कि क्या आधार कार्ड वाकई में संविधान प्रदत्त निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है। इस पीठ में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस अशोक भूषण शामिल होंगे। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में हुए विवाद के बाद 16 जनवरी को चीफ जस्टिस ने संवैधानिक पीठ का निर्माण किया था, जिसमें उन चारों जजों को शामिल नहीं किया गया था, जिन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रीम कोर्ट के न्यायिक प्रशासन में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया था। चारों न्यायाधीशों न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ में से किसी का नाम पांच जजों की संविधान पीठ के सदस्यों में नहीं है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पांच न्यायाधीशों की पीठ में सीजेआई दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए के सीकरी, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति डी वाईचंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति अशोक भूषण शामिल हैं। यह संविधान पीठ 17 जनवरी से कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-supreme court to resume hearing in aadhaar matter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supreme court, aadhaar matter, new delhi, aadhaar, chief justice of india cji, dipak misra, aadhaar and possible leakage of data, mobile phones, bank accounts, unique identification authority of india uidai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved