• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, धार्मिक स्थल सम्बंधी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपे

Supreme Court said,Submit inquiry report on religious site to High Court - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण आदेश देते हुए कहा है कि जिला न्यायालय धार्मिक स्थलों और चैरिटेबल संस्थाओं की सफाई, रख-रखाव, संपत्ति और अकाउंट्स के सम्बंधी शिकायतों की जांंच करने और इनकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दें। सर्वोच्च अदालत ने इन मामलों को पीआईएल मानने के भी निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश सारे मंदिरों, मस्जिद, चर्च और दूसरे धार्मिक चैरिटेबल संस्थाओं पर लागू माना जाएगा। जिला जजों की रिपोर्ट को पीआईएल की तरह ही माना जाएगा। इनके आधार पर हाई कोर्ट उचित फैसला ले लेंगे । बेंच ने महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि धार्मिक स्थलों में आने वाली समस्याओं को देखते हुए, मैनेजमेंट में कमी, साफ-सफाई, संपत्ति की रखवाली और दान का सही प्रकार से उपयोग से मुद्दे हैं जिनको राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को नहीं सोचना है । इन मामलों पर न्यायालय को ही विचार करना होगा। कोर्ट ने स्वत: संज्ञान भारत में मौजूद धार्मिक स्थलों की संख्या को लेकर लिया है। देश में इस समय 20 लाख से अधिक मंदिर, तीन लाख मस्जिद और हजारों चर्च स्थापित हैं। इस आदेश के बाद न्यायपालिका पर अतिरिक्त दबाव बढेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Supreme Court said,Submit inquiry report on religious site to High Court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: supreme court, high court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved