नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शुक्रवार को न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर.सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति मुकेश कुमार रसिकभाई शाह व न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी ने शपथ ली। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने इन्हें शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के साथ शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई है। इस तरह 31 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में मात्र तीन न्यायाधीशों की कमी है।
न्यायमूर्ति गुप्ता, न्यायमूर्ति रेड्डी, न्यायमूर्ति शाह व न्यायमूर्ति रस्तोगी अपने पदोन्नति से पहले क्रमश: मध्य प्रदेश, गुजरात, पटना व त्रिपुरा उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने 29 अक्टूबर को इनके पदोन्नति की सिफारिश की थी। इसे 30 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया गया। सरकार ने दो दिनों के भीतर शीर्ष अदालत में इनकी नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी दे दी।
--आईएएनएस
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope