• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सलमान खान, सचिन तेंदुलकर के समकक्ष खड़ी होंगी सनी लियोन

Sunny Leone wax statue in Madame Tussaud of Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। अभिनेत्री सनी लियोन का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया जाएगा। एक बयान में कहा गया है, "इसे दूसरी मशहूर हस्तियों के पुतलों के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।" लंदन से आया विशेषज्ञ कलाकारों का एक दल मुंबई में सनी से मिला, जहां उन्होंने 200 से ज्यादा विशेष नाप और तस्वीरें लीं ताकि एक प्रमाणिक आकार की रचना की जा सके। सनी ने कहा, "मेरा पुतला लगाने के लिए मैडम तुसाद की आभारी और रोमांचित हूं। मेरे लिए मेरी मोम की प्रतिमा का होना पूरे तरीके से आह्लादित करने वाला है। यह पहली दफा है जब मैं एक लंबी सिटिंग से गुजरी और मैं पूरी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिसने इसे एक अनूठा और यादगार अनुभव बनाया। मैं 'खुद' को देखने के लिए उत्साहित हूं और अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया का इंतजार बेसब्री से करूंगी। यह इस साल के अंत में प्रदर्शित की जाएगी।"
मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया प्राइवेड लिमिटेड के महाप्रबंध और निदेशक अंशुल जैन ने अभिनेत्री के बड़े प्रशंसक आधार की ओर इशारा करते हुए कहा, "उनकी प्रतिमा की घोषणा करना हमारे लिए भी समान रूप से उत्साहित करने वाला है और हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि इसके जरिए उनके लाखों प्रशंसक बहुत सारी सेल्फी के साथ कई यादगार लम्हों को अपने साथ घर ले जाएंगे।"
संग्रहालय में कटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, सलमान खान, कपिल शर्मा, सचिन तेंदुलकर जैसे कई सितारों के पुतले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunny Leone wax statue in Madame Tussaud of Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny leone, sachin tendulkar, madame tussaud museum, new delhi, salman khan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved