नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक मंदिर पर हमले की सोमवार को निंदा की। उन्होंने कनाडा सरकार से कार्रवाई की "उम्मीद" करते हुए कहा कि इस तरह के "कायरतापूर्ण" हमलों से भारत का संकल्प कमजोर नहीं होने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर सुनियोजित हमले की निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। इस तरह के हिंसा के कृत्य भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगे।"
उन्होंने कनाडा सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून-व्यवस्था कायम करेगी।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में स्थित हिंदू सभा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया था, जिससे वहां काफी रोष फैल गया।
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी सोमवार को एक बयान में हिंदू सभा मंदिर में चरमपंथियों और अलगाववादियों द्वारा की गई हिंसा की निंदा की। उन्होंने जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली कनाडाई सरकार से अपील की कि सभी पूजा स्थलों की ऐसे हमलों से सुरक्षा की जानी चाहिए।
जायसवाल ने कहा, "हमें यह भी उम्मीद है कि हिंसा में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम कनाडा में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं। लेकिन, धमकी, उत्पीड़न और हिंसा के बावजूद भारतीयों और कनाडाई नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए हमारे वाणिज्य दूतावास अधिकारियों तक लोगों की पहुंच को नहीं रोका जाएगा।"
हमले के कुछ ही घंटे बाद ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने ब्रैम्पटन में आयोजित कांसुलर शिविर के बाहर भारत विरोधी तत्वों की हिंसक गतिविधियों की निंदा की। उसने बयान में कहा, "यह देखना बेहद निराशाजनक है कि हमारे वाणिज्य दूतावासों की तरफ से स्थानीय सह-आयोजकों के पूर्ण सहयोग से आयोजित किए जा रहे नियमित वाणिज्य दूतावास कार्य में इस तरह की गड़बड़ी की अनुमति दी जा रही है।''
बयान में कहा गया है, "हम भारतीय नागरिकों सहित आवेदकों की सुरक्षा के लिए भी बहुत चिंतित हैं, जिनकी मांग पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। भारत विरोधी तत्वों की इन कोशिशों के बावजूद, हमारा वाणिज्य दूतावास भारतीय और कनाडाई आवेदकों को 1,000 से अधिक लाइफ सर्टिफिकेट जारी करने में सक्षम रहा...।"
वैंकूवर और सरे में क्रमशः 2 और 3 नवंबर को आयोजित इसी तरह के शिविरों को बाधित करने का भी प्रयास किया गया था।
कनाडा समय के अनुसार, रविवार शाम को खालिस्तानी चरमपंथियों ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और कनाडा के कई नेताओं सहित दुनिया भर में लोगों ने इसकी निंदा की।
इस हमले के बाद हिंदू संगठनों में खासा रोष है। उन्होंने घोषणा की है कि अब राजनेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर परिसर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध तब तक तक जारी रहेगा, जब तक कि वे बढ़ते खालिस्तानी चरमपंथ के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाते।
कनाडाई राष्ट्रीय हिंदू परिषद (सीएनसीएच) और हिंदू फेडरेशन ने मंदिर के नेताओं और कई हिंदू समर्थक समूहों के साथ मिलकर यह घोषणा की। सीएनसीएच ने कहा कि खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से ब्रैम्पटन में किए गए हिंसक हमले ने कनाडा के हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
परिषद ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा, "प्रदर्शनकारी कथित तौर पर मंदिर के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए, जबरन परिसर में घुस गए और मंदिर के सदस्यों तथा आगंतुकों पर हमला किया। इस घटना ने समुदाय को हिलाकर रख दिया है।"
बयान में कहा गया है कि हाल के वर्षों में हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। हिंदू पूजा स्थलों की मजबूत सुरक्षा के लिए समुदाय के नेताओं की ओर से बार-बार अपील की गई। इसके बावजूद राजनीतिक नेता बढ़ती शत्रुता दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने में विफल रहे हैं।
सीएनसीएच ने कहा, "कनाडा भर में हिंदू मंदिर और संस्थाएं अब राजनेताओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए मंदिर की सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति नहीं देंगी। राजनेता, चाहे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, भक्त के रूप में मंदिर में आना जारी रख सकते हैं, लेकिन जब तक वे खालिस्तानी चरमपंथ के मुद्दे को हल करने के लिए ठोस प्रयास नहीं करते, उन्हें मंदिर की सुविधाओं के इस्तेमाल की अनुमति नहीं मिलेगी।"
उसने कहा कि यह निर्देश हिंदू समुदाय की अपने पवित्र स्थलों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
--आईएएनएस
अपनी पहली फैंटेसी फिल्म 'राहु केतु' को लेकर बेहद उत्साहित हैं पुलकित सम्राट
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
फिर लौटा बजाज का Pulsar Hattrick Offer, खरीदने पर मिल रही 15,500 तक की छूट
राशिफल: सितारों की चाल बदलेंगी आपका दिन, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
धर्मेंद्र की वो सुपरहिट फिल्म, जिसको बनाने में था रूस का बड़ा हाथ
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना 'धड़क 2' अवॉर्ड, ऑनर किलिंग का शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित
स्ट्रेस के चलते रात में नहीं आती गहरी नींद? 'योग निद्रा' है सबसे आसान और असरदार समाधान
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
देश की नंबर-1 हैचबैक पर साल के अंत की सबसे बड़ी पेशकश, मारुति वैगनआर पर मिल रहा बड़ा फायदा
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'मेरा नाम जोकर' से लेकर पठान तक', इन फिल्मों में फिल्माई गई रूस की अलग-अलग लोकेशन
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के लिए पहुंचे हुमायूं कबीर, सुरक्षा के लिए बंगाल पुलिस का धन्यवाद किया

इंडिगो फ्लाइट संकट पर CJI को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग

फ्लाइट संकट के बीच रेलवे की बड़ी पहल, 37 ट्रेनों में लगाए 116 अतिरिक्त कोच
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
लंदन के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शाहरुख-काजोल का स्टैच्यू, 'सिमरन' संग पोज देते दिखे 'राज'
मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है - नुसरत भरुचा
'शोले' के री-रिलीज से पहले सामने आया फिल्म का मजेदार ट्रेलर, ताजा हुईं पुरानी यादें
बर्थडे स्पेशल : बुटीक में नौकरी, 500 रुपए की पगार, आज नाम बना ब्रांड
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
'डीडीएलजे' के 30 साल पूरे: लंदन में शाहरुख–काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण, अभिनेत्री ने जताई खुशी
क्सेनिया रियाबिनकिना से लेकर नतालिया कपचुक तक ये रूसी अभिनेत्रियां कर चुकी हैं हिंदी फिल्मों में काम
क्या अदाह शर्मा एलियन हैं? फैंस ऐसा सोचते हैं — और वजहें भी देते हैं
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
काशिका कपूर ने हाथ से कढ़े गाउन में बिखेरी ओल्ड-हॉलीवुड ग्लैमर की चमक
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 06/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope