• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार और यूपी जैसे राज्यों की वजह से पिछड़ रहा भारत : नीति आयोग सीईओ

States Like Bihar, UP Keeping India Backward: NITI Aayog CEO Amitabh Kant - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने देश के पिछड़ेपन के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्यों को जिम्मेदार बताया है। अमिताभ कांत ने कहा कि भारत के दक्षिणी और पश्चिमी राज्य तेजी से प्रगति हो रहे हैं लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की वजह देश पिछड़ा हुआ है। जामिला मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में अब्दुल गफ्फार खान मेमोरियल लेक्चर में कांत ने कहा, पूर्वी भारत के राज्य विशेषकर बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान सामाजिक पायदान पर भारत के विकास की राह में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा, हालांकि हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को लेकर सुधार किया है, लेकिन मानव विकास सूचकांक में हम अभी भी पीछे हैं। हमारी जगह अभी भी 188 देशों की सूची में 131वें पायदान पर है। भारत के बदलाव में आने वाली चुनौतियों के मुद्दे पर बोलते हुए कांत ने कहा कि दक्षिणी और पश्चमी भारत के राज्य अच्छा कर रहे हैं और तेजी से विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन जब देश के मानव विकास सूचकांक को बेहतर करना हो तो हमें सामाजिक संकेतों पर ध्यान देना पड़ता है। हम अपने एसपिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के जरिए इस पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-States Like Bihar, UP Keeping India Backward: NITI Aayog CEO Amitabh Kant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, up, india, niti aayog ceo amitabh kant, niti aayog, amitabh kant, chattisgarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved