• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा मुख्यालय में राजनयिकों के लिए विशेष दीपावली मिलन समारोह, नितिन नवीन करेंगे मुलाकात

Special Diwali Meet for Diplomats at BJP Headquarters, Nitin Naveen to Meet - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को दिल्ली में 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भाजपा मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए विशेष दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में नंदिनी शंकर वायलिन और महेश राघवन आईपैड पर विशेष संगीत प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुति 'परंपरा और नवाचार' थीम पर आधारित होगी। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और दीपावली के उत्सव से राजनयिकों को परिचित कराया जाएगा। भारत और विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सद्भाव और जनसंपर्क संबंधों को मजबूत करने का इसका उद्देश्य है। इससे पहले 29 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय विस्तार परिसर में संपन्न हुई थी। बैठक में 'विकसित भारत 2047' और 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई थी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवगठित भाजयुमो टीम को बधाई दी थी और कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विचारधारा और कल्याणकारी योजनाएं देश के गांवों, कस्बों और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा था कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि संविधान और आरक्षण जैसे मुद्दों पर भ्रामक सूचनाएं तथा फर्जी वीडियो फैलाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से सड़क, विधानसभा और सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया था कि केंद्र की मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े कथित माफिया तंत्र को समाप्त किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special Diwali Meet for Diplomats at BJP Headquarters, Nitin Naveen to Meet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp headquarters, nitin naveen, bjp, diwali, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved