• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जया के बयान पर अठावले का पलटवार, बॉलीवुड को बदनाम नहीं, NCB कर रही है ड्रग्स एंगल की जांच

SP MP Jaya Bachchan said Ravi Kishan statement attack, said this big thing, know - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जया बच्चन के बयान पर रवि किशन के बाद पलटवार किया है। उन्होंने कहा रवि किशन ने जो बात कही वो सही है। जया बच्चन ने जो कहा वो भी सही है लेकिन ये फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने का विषय नहीं है। एनसीबी ड्रग्स एंगल को लेकर जाँच कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का भारी इस्तेमाल हो रहा है ये बात सही है। जया बच्चन का बयान
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने रवि किशन के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सपा सांसद ने मंगलवार को राज्यसभा में यह बयान दिया और उन्होंने बिना नाम लिए रवि किशन पर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने कहा, जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है उन्होंने इसे गटर बुलाया, मैं पूरी तरह इससे असहमत हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि सरकार इन लोगों को बताए जिन्होंने इससे अपना नाम और प्रसिद्धि कमाई कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना बंद करें।
सांसद जया बच्चन ने कहा, मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए। ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं।
बीजेपी सांसद रवि किशन ने किया जया बच्चन के बयान का पलटवार
जया बच्चन के राज्यसभा में दिए बयान पर रवि किशन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मुझे जया जी से ये उम्मीद नहीं थी। मुझे लगा था कि मेरे कल के व्यक्तव्य पर जया जी आज समर्थन देंगी या तो उन्होंने मेरी बात सुनी ही नहीं। उनकी पार्टी अलग है, उनकी विचारधारा अलग है।
मेरी पार्टी भाजपा है, हमारी विचारधारा है गंदगी को देश से साफ करना। जितनी फिल्म इंडस्ट्री उनकी (जया बच्चन की) है उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है, मैं इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP MP Jaya Bachchan said Ravi Kishan statement attack, said this big thing, know
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp mp jaya bachchan, ravi kishan statement attack, big thing, conspiracy to defame bollywood, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved