• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सपा नेता आजम खान का सेना पर विवादित बयान, लगाए रेप के आरोप

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार आजम खान ने भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया है। आजम खान ने भारतीय सेना पर रेप के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आजम खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आजम खान यह कहते हुए नजर आ रहे कि दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बडा संदेश है। साथ ही उन्होनें कहा कि इस पर पूरे भारत को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे। पार्टी ने झाडा आजम खान के बयान से पल्ला: समाजवादी पार्टी ने अपने नेता के बयान से पल्ला झाड लिया है। सपा के दीपक मिश्रा ने कहा कि ऐसे नाजुक मौके पर यह बयान सही नहीं है, इसलिए वह इस बयान की निंदा करते हैं। जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि आजम अलगावादियों और आतंकवादियों के लिए बोल रहे हैं। नरसिम्हा के मुताबिक, समाजवादी पार्टी खुद अपने नेताओं को इस तरह के बयान देने के लिए उकसा रही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि ऐसा बयान देने वाले राजनेताओं का बहिष्कार करने की बात कही है।
विवादित बयानों से पहले भी रहे विवादों में:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP leader Azam Khan insults Army, levels rape allegations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp leader azam khan, azam khan insults army, indian army, levels rape allegations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved