• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, जानें क्या है पूरा शेड्यूल

South Korean President Visit to India: Here is the Full Schedule - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । ली जे-म्योंग 19 से 22 अप्रैल तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार और निवेश को नई गति देने पर विशेष जोर रहेगा। दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा का कार्यक्रम कूटनीतिक और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी (केआईईपी) में भारत और साउथ एशिया टीम के अध्यक्ष क्यूंगहून किम ने उनके दौरे का पूरा ब्योरा दिया है। उनके अनुसार दोनों देशों की आर्थिक सेहत के लिहाज से ये दौरा बहुत अहम है। यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति ली, एस. जयशंकर के साथ शिष्टाचार भेंट करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद वे भारत में रह रहे कोरियाई समुदाय के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे, जो लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है।
अगले दिन राष्ट्रपति ली का औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी।
शिखर बैठक में रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहनों, हरित ऊर्जा और आपूर्ति श्रृंखला जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा।
आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति ली भारत-कोरिया बिजनेस डायलॉग और बिजनेस फोरम में भी भाग लेंगे, जिसमें दोनों देशों के उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह मंच निवेश, तकनीकी सहयोग और नई साझेदारियों के अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उम्मीद है कि यह यात्रा भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला और तकनीकी सहयोग को लेकर नई चुनौतियां सामने आ रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South Korean President Visit to India: Here is the Full Schedule
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south korean president, india, south korean president visit to india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved