• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनिया गांधी ने आप सांसद संजय सिंह से की मुलाकात, कहा हम आपके साथ

Sonia Gandhi met AAP MP Sanjay Singh, said we are with you - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मुलाकात की, जिन्हें संसद में 'अनियंत्रित व्यवहार' के लिए मानसून सत्र से निलंबित कर दिया गया है। सोनिया गांधी ने संजय सिंह से कहा कि "आपको हमारा पूरा समर्थन है।" पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने संसद पहुंचने के बाद सिंह से मुलाकात की जो पिछले दो दिनों से संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठे हैं। सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने सिंह से कहा कि उन्हें उनका पूरा समर्थन है।
सिंह को सोमवार को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। वह सदन में अनियंत्रित हो गए थे और मणिपुर हिंसा पर लगातार विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे थे।
सोमवार से वह संसद परिसर में अपने निलंबन के विरोध में बैठे हुए हैं। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस यानि इंडिया के कई सांसद सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं।
विपक्षी सांसद संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहे हैं और संसद में इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने की भी मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonia Gandhi met AAP MP Sanjay Singh, said we are with you
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonia gandhi, aap, sanjay singh, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved