• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तीस्ता सीतलवाड़ के पीछे सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी का हाथ - भाजपा ने लगाया आरोप

Sonia Gandhi and Congress party behind Teesta Setalvad - BJP alleges - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । गुजरात दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आक्रामक होते हुए भाजपा ने तीस्ता सीतलवाड़ का साथ देने के लिए सीधे-सीधे सोनिया गांधी और कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के कहने पर उस समय की यूपीए सरकार ने शिक्षा के नाम पर तीस्ता सीतलवाड़ को 1.4 करोड़ रूपया दिया था, जिसका इस्तेमाल मोदी और भारत को बदनाम करने के लिए किया गया। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत की न्याय प्रणाली के साथ धोखा करने वाली तीस्ता सीतलवाड़ अकेली नहीं थी। उनके पीछे सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी थी। तीस्ता सीतलवाड़, सोनिया गांधी के एनएसी की सदस्य थी। भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति के दो एनजीओ ने करोड़ो रुपए का गबन किया और यह तत्कालीन यूपीए सरकार और सोनिया गांधी के सहयोग के बिना संभव नहीं था। पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के क्लीन चिट देने से यह साबित हो गया कि 2002 के गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे आरोप लगाए गए, उन्होने किस तरह से 20 सालों तक इन तमाम झूठे आरोपों का सामना किया, विषपान किया ये सबने देखा है।
पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है कि ऐसे तमाम लोग, जिन लोगों ने खिलवाड़ किया, जिन लोगों ने षड्यंत्र रचे उन सबको कानून के मुताबिक न्यायालय के सामने आना होगा और कानून का सामना करना पड़ेगा। तीस्ता सीतलवाड़ और अन्य कुछ लोगों के डिटेन होने की खबर का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि इन लोगों ने जान बूझ कर एक झूठी कहानी बनाई और इन लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट ने बाकायदा अपने जजमेंट में तीस्ता सीतलवाड़ का नाम भी लिया है।
जाकिया जाफरी और उसके साथ कई गवाहों को तीस्ता सीतलवाड़ की एनजीओ द्वारा दिए जा रहे निर्देशों और कौसर बानो, बेस्ट बेकरी केस सहित कई अन्य झूठे मामलों का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गुजरात के दंगों को लेकर तीस्ता सीतलवाड़ एंड कंपनी ने देश को बरगलाने का काम किया और सच एक बार फिर से सामने आ गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonia Gandhi and Congress party behind Teesta Setalvad - BJP alleges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonia gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved