• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Sonam Wangchuk Detention Revoked with Immediate Effect: Major Decision by Ministry of Home Affairs - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया। सरकार ने अपने बयान में कहा कि लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, लेह में 24 सितंबर 2025 को उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर National Security Act (NSA) के तहत 26 सितंबर 2025 को सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था।
सरकार ने कहा कि वांगचुक हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर चुके हैं। वर्तमान परिस्थितियों और व्यापक विचार-विमर्श के बाद उनकी हिरासत को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
बयान में यह भी कहा गया कि सरकार लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और चिंताओं को दूर करने के लिए विभिन्न हितधारकों और समुदाय के नेताओं के साथ लगातार बातचीत कर रही है। सरकार ने यह भी उम्मीद जताई कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद और उच्च स्तरीय समिति सहित अन्य उचित मंचों के माध्यम से निकाला जाएगा।
केंद्र सरकार ने दोहराया कि लद्दाख के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और विकासात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonam Wangchuk Detention Revoked with Immediate Effect: Major Decision by Ministry of Home Affairs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ministry of home affairs, sonam wangchuk detention revoked with immediate effect, sonam wangchuk, national security act, nsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved