नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को सोमेंद्र नाथ मित्रा को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। मित्रा अधीर रंजन चौधरी का स्थान लेंगे, जिन्हें राज्य इकाई की प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मित्रा और चौधरी की नियुक्तियों के अलावा, प्रदीप भट्टाचार्य को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा शंकर मालाकार, नेपाल महतो और अबु हासेम खान चौधरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व लोकसभा सदस्य मित्रा ने 2008 में कांग्रेस छोड़ अपनी नई पार्टी प्रगतिशील इंदिरा कांग्रेस बनाई थी, जिसका 2009 में उन्होंने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में विलय कर दिया था। सोमन मित्रा के नाम से लोकप्रिय मित्रा 2014 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
-आईएएनएस
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत, 19 घायल
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
मुफ्तखोरी वाले बयान पर केजरीवाल ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष पर कसा तंज
Daily Horoscope