नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इससे उत्तरी पूर्वी दिल्ली और वजीराबाद के बीच का रास्ता आसान हो जाएगा। अब लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। उद्घाटन के बाद शाम को यहां लेजर शो का भी आयोजन होगा। शुक्रवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के आप प्रभारी दिलीप पांडेय पुल और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पुल पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुल का काम पूरा कर लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि, पुल से लोगों की आवाजाही तो आसान होगी ही। रविवार को उद्घाटन समारोह के बाद सोमवार से लोग इस पुल का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही इसे जल्द ही पर्यटकों के लिए भी खोला जाएगा। जहां से आप पूरी दिल्ली देख पाएंगे। यह दिल्ली वालों के लिए दिवाली का तोहफा है।
गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 2004 में सिग्नेचर ब्रिज प्रोजेक्ट तैयार किया था। दिल्ली कैबिनेट ने प्रोजेक्ट को 2007 में मंजूरी दी थी। जिसके बाद शुरुआती योजना कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले करीब 1131 करोड़ रुपये लागत से प्रोजेक्ट तैयार करने की थी। लेकिन प्रोजेक्ट में लगातार देरी होती रही। वर्ष 2015 में इसकी लागत करीब 1594 करोड़ रुपये हो गई।
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope