• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीराम मंदिर जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ब्रह्महत्या से दोषमुक्त होने के लिए तपस्या की थी, जिसका निर्माण शंकराचार्य ने कराया#ShriRamMandir

Shriram Mandir, where Maryada Purushottam Rama did penance to be freed from the guilt of Brahmanicide, was built by Shankaracharya. - Delhi News in Hindi

- प्रदीप द्विवेदी - नई दिल्ली। आइये, राम मंदिर चलते हैं, अयोध्या वाला नहीं, वो राम मंदिर जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ब्रह्महत्या से दोषमुक्त होने के लिए सैकड़ों बरस तपस्या की थी। कठोर तपस्या के बाद उनको दोषमुक्ति मिली, वह स्थान उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी-अलकनंदा का संगम स्थल है, जहां भगवान राम का मंदिर है। भगवान श्रीराम को भी ब्रह्महत्या का अहसास हो गया था। लेकिन, कुछ लोगों को शंकराचार्य के अपमान का अहसास नहीं है? यही नहीं, राजनीतिक लाभ के लिए सनातन समाज को भी संप्रदाय में बांटने की कोशिश की गई है। जबकि आश्चर्यजनक बात यह है कि....देवप्रयाग में भागीरथी-अलकनंदा के संगम स्थल के भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण शंकराचार्य ने कराया था।
खबरों की मानें तो....यह राम मंदिर ऋषिकेश से करीब 70 किमी दूर स्थित देवप्रयाग नगर में मौजूद है- प्राचीन रघुनाथ मंदिर। यह वही स्थान है, जहां अलकनंदा व भागीरथी अपना नाम त्यागकर देवी गंगा के रूप में प्रकट होती हैं। जनधारणा है कि मंदिर का निर्माण शंकराचार्य ने कराया था।
स्कंद पुराण के केदारखंड में उल्लेख है कि- त्रेतायुग में ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति के लिए श्रीराम ने देवप्रयाग में तप किया और विश्वेश्वर शिवलिंगम की स्थापना की, इसलिए यहां रघुनाथ मंदिर की स्थापना हुई, जहां श्रीराम के रूप में भगवान विष्णु की पूजा होती है। मंदिर परिसर के परिक्रमा पथ पर- शंकराचार्य, हनुमान, अन्नपूर्णा, भोलेनाथ, गरुड़ के भी मंदिर हैं। मुख्य मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम विराजमान हैं, श्रीराम के एक ओर माता सीता और दूसरी ओर लक्ष्मण की मूर्ति है।
Ajit Singh Rathi @AjitSinghRathi
आइये, राम मंदिर चलते है. अयोध्या वाला नहीं, वो राम मंदिर जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने ब्रह्महत्या से दोषमुक्त होने के लिए सैकड़ों बरस तपस्या की थी. कठोर तपस्या के बाद उनको दोष मुक्ति मिली. वो स्थान उत्तराखंड के देवप्रयाग में भागीरथी-अलकनंदा का संगम स्थल है, जहां भगवान राम का मंदिर है!
https://twitter.com/i/status/1745833189732712643

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shriram Mandir, where Maryada Purushottam Rama did penance to be freed from the guilt of Brahmanicide, was built by Shankaracharya.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, ram temple, ayodhya, maryada purushottam ram, penance, crime, brahmin, absolved, rigorous penance, confluence, bhagirathi-alaknanda, devprayag, uttarakhand, temple, lord rama, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved