गोदी मीडिया सहित सत्ता की भक्त मण्डली, सरकारी विभागों व विज्ञापनों द्वारा गत दस वर्षों से सत्ता का गुणगान किया जा रहा है। सरकारी तौर पर भले ही खंडन क्यों न किया जाए परन्तु भक्त मण्डली यह प्रचारित करने में कोई कसर उठा नहीं रखती कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा दिया। इस प्रोपेगेंडा के जवाब में विपक्षी नेताओं का यह सवाल तो वाजिब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने वाले एक वर्ष से अधिक समय से सुलग रहे डबल इंजन की सरकार वाले राज्य मणिपुर में शांति बहाल क्यों नहीं करवा पाये?
इसी तरह के अनेक फ़र्ज़ी दावों के आधार पर यह प्रचारित किया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। डंका बजने की परिकल्पना का प्रचार भी आपको भारत के ही गोदी मीडिया द्वारा संचालित टीवी और अख़बारों में दिखाई देगा विदेशों में नहीं। इसी तरह प्रचार माध्यमों के बल पर सबका साथ सबका विकास और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का भी एक वातावरण बनाया गया। यह और बात है कि विपक्षी दलों से सम्बन्ध रखने वाले पूरे देश के एक दो नहीं बल्कि अनेक नेताओं को जांच व जेल का भय दिखा कर अपने पाले में शामिल कर उनके भ्रष्टाचारी होने पर पर्दा डाल दिया गया।
कई भ्रष्टाचारी कंपनियों से इलेक्टोरल बाण्ड के माध्यम से वसूली की गयी और उनके भ्रष्टाचारों की तरफ़ से आँखें मूँद ली गयीं। कई ऐसी कम्पनीज़ ने करोड़ों रूपये के इलेक्टोरल बाण्ड ख़रीदे जिनके ख़िलाफ़ ईडी और इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई चल रही थी या फिर ये कार्रवाइयां बॉन्ड ख़रीदे जाने के समय के आसपास हुई हैं। इनमें फ़्यूचर गेमिंग, वेदांता लिमिटेड और मेघा इंजीनियरिंग जैसी कंपनियां हैं जो सबसे ज़्यादा क़ीमत के बॉन्ड ख़रीदने वालों में शामिल है। इन कम्पनीज़ की ओर से बाण्ड की ये ख़रीदारी ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाइयों के आसपास ही हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शायद इसी भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप पिछले कुछ ही दिनों में जिस तरह अमृत काल में एक के बाद एक कई 'विकास योजनाओं' के पोल खुले हैं। उसे देखकर तो हरगिज़ नहीं कहा जा सकता कि विकसित भारत के मार्ग पर दौड़ने वाला हमारा देश भ्रष्टाचार मुक्त भी हो रहा है। अयोध्या धाम को ही ले लीजिए। राम मंदिर निर्माण को लेकर ऐतिहासिक प्रोपेगेंडा रचा गया। एक तीर से कई शिकार खेले गये। जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे का नारा देकर जहाँ यह ग़लतफ़हमी पाली गयी कि 2024 के चुनाव में राम जी की कृपा होनी तय है।
उसी अति उत्साह में अबकी बार चार सौ पार का शगूफ़ा छोड़ दिया गया। उसी के साथ-साथ उस विपक्ष को राम विरोधी व रामद्रोही साबित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी गयी जो भाजपा के 22 जनवरी के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को धार्मिक नहीं बल्कि राजनैतिक कार्यक्रम बताकर उसमें शरीक नहीं हुआ। इसी के साथ साथ भव्य राम मंदिर, राम पथ, महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण व जीर्णोद्धार कराकर यह भी प्रचारित किया गया कि अयोध्या अब विकसित अयोध्या बन चुकी है।
परन्तु पिछले दिनों 24 घंटे की बारिश में उसी अयोध्या में हाहाकार मच गया। हाईटेक बताए जा रहे अयोध्या राम मंदिर की छत से पानी टपकने लगा। राम पथ पर लगभग 20 जगहों पर सड़कें धंस गईं और उन सड़कों में बड़े बड़े गड्ढे पड़ गये। पूरी दुनिया के मीडिया में अयोध्या की इस हालत का भी ख़ूब ज़िक्र हुआ।
इसी बारिश की शुरुआत में नईदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढह गया। इस घटना में एक 45 वर्षीय टैक्सी चालक की मौत हो गई और लगभग दस लोग घायल हो गए थे। उस दिन इस घटना के कारण टर्मिनल 1 से अनिश्चित काल के लिए ऑपरेशन निलंबित कर दिया गया था। यहां से हर दिन लगभग 200 उड़ानें आती जाती हैं।
इसी तरह इन्हीं दिनों में राजकोट हीरासर स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिकअप-ड्रॉप एरिया में ऊपर लगी कैनोपी ढह गई।
पीएम मोदी ने गत वर्ष जुलाई में राजकोट एयरपोर्ट के इस नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया था। इस एयरपोर्ट का 1400 करोड़ से ज़्यादा की लागत से विस्तार हुआ था। इसी तरह मानसून की पहली बारिश ने अडानी समूह द्वारा संचालित राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल 3 की भी पोल खोलकर रख दी है।
इसी वर्ष 10 मार्च को बड़े ही धूमधाम से टर्मिनल थ्री का उद्घाटन हुआ था। परन्तु इस टर्मिनल के वेटिंग एरिया की छत से भी पानी टपकने लगा।
मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के वेटिंग एरिया में भी छत से पानी टपकने लगा। जबलपुर में भी डुमना हवाई अड्डे के नव विस्तारित टर्मिनल की कैनोपी का भी एक हिस्सा भारी बारिश के कारण टूट गया था। इस घटना में कैनोपी के नीचे खड़ी एक सरकारी अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इस एयरपोर्ट का भी तीन महीने पहले ही स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। भारत में केवल एयरपोर्ट की छतें ही लीक नहीं हो रहीं बल्कि नीट के पेपर भी लीक हो रहे हैं। गोया 'साहब की हुक्मरानी का डंका' पूरी दुनिया में ज़ोर शोर से बज रहा है।
बिहार में डबल इंजन की सरकार ने तो भ्रष्टाचार व लापरवाही में पिछले दिनों गोया विश्व कीर्तिमान ही स्थापित कर लिया। यहाँ मात्र दस दिन के भीतर ही राज्य के अररिया, सिवान, पूर्वी चंपारण, किशनगंज और मधुबनी ज़िलों में पाँच बड़े पुल धराशायी हो गए।
इन पुलों में से तीन निर्माणाधीन पुल थे जबकि दो पुलों का निर्माण हो चुका था। इन हादसों से जनता का हज़ारों करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़, पानी में बह गया।
इन पांच पुलों से पहले भी बिहार में गत मार्च में सुपौल में कोसी नदी के उपर बन रहे पुल का एक हिस्सा गिरा था, इसमें एक मज़दूर की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। इसके पश्चात् 22 जून को सिवान में गंडक नहर पर बनी पुलिया ध्वस्त हो गई थी। 22 जून की ही रात को पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड के अमवा में निर्माणाधीन पुल गिर गया था।
बताया जाता है कि 1.60 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल के ऊपरी भाग की ढलाई शाम के समय ही हुई थी और रात होते होते यह ध्वस्त भी हो गया। इसी तथाकथित विकास की इतनी तीव्र गति और विश्व मीडिया में विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले इन हादसों के ज़िक्र को साहब का डंका बजना कहें या लंका लगना?
हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी
जावेद अख्तर और फरहान के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं शिबानी दांडेकर, शबाना आजमी ने भी जताई खुशी
अनिल कपूर की एक सलाह ने बदला अंजना सुखानी का नजरिया, इंटरव्यू में किया खुलासा
सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी के बीच बर्थडे गर्ल आमना शरीफ चुनेंगी फैमिली टाइम
चंद्रमा, बेलपत्र, वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
रीढ़ की हड्डी, कमर दर्द और स्लिप डिस्क को ज्योतिषीय दृष्टिकोण और आधुनिक चिकित्सा से समझें
महौषधि कहलाती है सौंठ - आखिर क्यों, यहां पढ़ें
'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी ही बढ़ेगी' बयान पर ट्रोल हुईं माधुरी ग्रोवर बोलीं- 'मैं किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोक रही'
डायबिटीज का खतरा सिर्फ मोटापे से नहीं, कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं जोखिम : अध्ययन
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
सना सईद ने ईटिंग डिसऑर्डर को लेकर तोड़ी चुप्पी, दूसरों को दी हिम्मत
अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक
राशिफल 15 जुलाई: गुप्त नवरात्रि के पहले दिन वृषभ, कन्या और तुला राशि के लिए शुभ संयोग, मकर राशि सोच-समझकर लें निर्णय
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
13 साल का सपना हुआ सच, जब माधुरी दीक्षित से मिलीं वामिका गब्बी
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
राशिफल 16 जुलाई : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
पीएम मोदी ने कतर के अमीर से की बात, भारत-कतर रिश्तों में पूर्व अमीर के योगदान को किया याद

प्रियंका गांधी के नाम पर सियासी ठगी! विधायकों को मंत्री बनाने का झांसा, जांच शुरू

कांग्रेस हाई कमान के फैसले में देरी के चलते कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार स्थगित
राशिफल 16 जुलाई : सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी के बीच बर्थडे गर्ल आमना शरीफ चुनेंगी फैमिली टाइम
अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक
सोनम वांगचुक के अनशन में शामिल होने पर कुणाल कामरा पर बरसीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं-एजेंडा चला रहे
जावेद अख्तर और फरहान के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचीं शिबानी दांडेकर, शबाना आजमी ने भी जताई खुशी
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
'प्यार तो होना ही था' के 28 साल पूरे, निर्देशक अनीस बज्मी ने दर्शकों और टीम का जताया आभार
रियलिटी शो में दिखता है कलाकार का असली चेहरा, किरदार से अलग होती है पहचान : ईशा सिंह
'गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी ही बढ़ेगी' बयान पर ट्रोल हुईं माधुरी ग्रोवर बोलीं- 'मैं किसी को बच्चे पैदा करने से नहीं रोक रही'
सना सईद ने ईटिंग डिसऑर्डर को लेकर तोड़ी चुप्पी, दूसरों को दी हिम्मत
हर भाषा की फिल्म करो, पिता की इस सलाह पर चल रहीं अदा शर्मा अब मराठी सिनेमा में दिखेंगी
सलमान खान को पहले से ही थी सोनाक्षी-जहीर के प्यार की भनक, कपल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
'वे जुनून' में दिशा पाटनी का दिल जीत लेने वाला अंदाज़, 'आवारापन 2' में बिखेरा नया रोमांस
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
याददाश्त कमजोर होने से पहले मस्तिष्क देता है यह संकेत, अल्जाइमर पर नई रिसर्च में खुलासा
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
बुजुर्गों में स्मार्टफोन की लत से बढ़ सकता है डिप्रेशन का खतरा, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 17/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope