• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने 'कर्मठ नेता' को दी शुभकामनाएं

Shivraj Singh Chauhan birthday today, PM Modi wishes the hardworking leader - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भाजपा के कर्मठ नेता और सरकार में मेरे सहयोगी शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की कृषि और किसान भाई-बहनों के कल्याण के साथ-साथ गांवों के विकास में वे अहम भूमिका निभा रहे हैं। ईश्वर से उनके दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना।" अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में आप किसानों के कल्याण की दिशा में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।"
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना है।"
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "देश के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी संवेदनशील और उत्तम परिणामदायी कार्यशैली अनुकरणीय है। प्रभु श्रीराम आपको सदा स्वस्थ रखें।"
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, "लोकप्रिय राजनेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।"
वित्त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से आपकी दीर्घायु और स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगलकामना है।"
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और जनसेवा व विकास के आपके सभी संकल्प सिद्ध हों।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivraj Singh Chauhan birthday today, PM Modi wishes the hardworking leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivraj singh, chauhan, birthda, y today, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved