• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर फ्राँस पहुँचे

Shivendra Singh Dungarpur arrived in France at the invitation of French President Macron. - Delhi News in Hindi

नीति गोपेन्द्र भट्ट
नई दिल्ली/मुम्बई। भारतीय सिनेमा की विरासत को संरक्षित करने और विश्व स्तर पर भारतीय फिल्म संस्कृति को पहचान दिलाने वाले फिल्मकार एवं फिल्म आर्काइविस्ट शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर प्रतिष्ठित ल्यूमिएर समिट में भाग लेने फ्राँस पहुँच गए है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार 7 सितंबर 2026 को फ्रांस के सेंट-पॉल-डी-वांस स्थित फोंडेशन मैग्ट में आयोजित होगा।सम्मेलन की सह-अध्यक्षता फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सिनेमा और ‘मूविंग इमेज’ के भविष्य को लेकर दुनिया के प्रमुख फिल्मकारों, नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और फिल्म संस्थानों को एक मंच पर लाना है।
दक्षिणी राजस्थान के डूंगरपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर का इस वैश्विक मंच पर आमंत्रित होना भारतीय सिनेमा और उसकी समृद्ध फिल्म विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खास तौर पर राजस्थान के पूर्व डूंगरपुर राजघराने से जुड़े उनके नाम और भारतीय फिल्म धरोहर के क्षेत्र में उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान के कारण यह निमंत्रण राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय है।
यह भी पढ़ें
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक ,शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर भारतीय फिल्म विरासत के संरक्षण और पुनर्स्थापन के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक हैं और भारत की पुरानी एवं दुर्लभ फिल्मों को संरक्षित करने के अभियान से जुड़े रहे हैं। उनकी संस्था ने कई महत्वपूर्ण भारतीय फिल्मों के संरक्षण और पुनर्स्थापन में भूमिका निभाई है।
प्रवासीनेटवर्क जुड़ें
इस वर्ष का ल्यूमिएर समिट ऐसे समय हो रहा है जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के विस्तार ने फिल्म उद्योग के सामने नई चुनौतियां और संभावनाएं पैदा की हैं। सम्मेलन में एआई का सिनेमा पर प्रभाव, रचनात्मक स्वतंत्रता, फिल्म निर्माण के लिए वित्तीय मॉडल, दर्शकों तक पहुंच और विश्व सिनेमा की विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा होगी।सम्मेलन में 55 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
खास बात यह है कि ल्यूमिएर समिट केवल फिल्मों के निर्माण पर चर्चा का मंच नहीं, बल्कि आने वाले दशक में ‘मूविंग इमेज’ की रचनात्मक, तकनीकी और सांस्कृतिक दिशा तय करने की कोशिश है। ऐसे वैश्विक विमर्श में भारत की आवाज के रूप में शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर की मौजूदगी देश की फिल्म विरासत के महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivendra Singh Dungarpur arrived in France at the invitation of French President Macron.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivendra singh dungarpur, french president macron, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved