• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन पर शशि थरूर का बयान : हर पार्टी, हर व्यक्ति हमारी सेना के साथ है

Shashi Tharoor s statement on China, Every party, every person is with our army - Delhi News in Hindi

दिल्ली। तवांग में चीनी सेना के कब्जा करने की कोशिश को भारतीय सेना के विफल करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- इस बात में कोई शक नहीं है कि तवांग पर चीन की नजरें हैं और हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस विषय पर हर पार्टी, हर व्यक्ति हमारी सेना के साथ है। भारतीय सीमा पर तवांग के मुद्दे पर सांसद थरूर ने कहा कि कल जो भी हुआ वो हमारी तरफ से एक संदेश है कि हम हमारे प्रादेशिक अखंडता और संप्रभुता के लिए हमारे बीच एकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने अगर एक इंच जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत का हर व्यक्ति इस वक्त भारतीय सेना के साथ खड़ा है। इस मुद्दे पर तमाम राजनीतिक पार्टियां सरकार और सेना के साथ खड़ी है। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि चीनी पक्ष को इस तरह के एक्शन के लिए मना किया गया और सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shashi Tharoor s statement on China, Every party, every person is with our army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shashi tharoor, china, army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved