• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शेयर बाजारों में भूचाल, निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के चलते गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। 30 शेयरों का बीएसई सेंसेक्स 1200 अंकों की बहुत बड़ी गिरावट के साथ 33,538 पर खुला तो 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी 350 अक टूटकर 10,288 पर खुला।

निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपए डूबे
दरअसल, दुनियाभर के बाजारों में अभी कोहराम मचा हुआ है और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार का आलम यह है कि टॉप गेनर्स की लिस्ट में आज एक भी शेयर नहीं आ पाया। निवेशकों बिकवाली को लेकर इतने बेकरार हैं कि कोई भी सेक्टर हरे निशान में नहीं दिख रहा। इस गिरावट के चलते निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं।

सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार का कोई संकेत नहीं-
सुबह 10.50 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। इस दौरान सेंसेक्स में 1078.25 अंकों की गिरावट के साथ 33,678 और निफ्टी में 321.45 अंक की कमजोरी के साथ 10,345 पर ट्रेडिंग हो रही थी। कुल मिलाकर, सेंसेक्स अपने उच्चतम स्कोर से 3,000 पॉइंट्स और निफ्टी अपने रेकॉर्ड हाई से 800 पॉइंट्स नीचे आ गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sensex off opening lows, down 900 pts, Nifty Midcap slips
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sensex, nifty, nifty bank, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved