नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मतलब हर चीज का निर्माण देश में करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि देश की महत्वपूर्ण रक्षा जरूरतें किसी दूसरे देश पर निर्भर न रहें। आत्मनिर्भरता का असली उद्देश्य तकनीकी संप्रभुता हासिल करना है, ताकि भारत अपनी जरूरतों के अनुसार रक्षा तकनीक विकसित कर सके और उसमें लगातार सुधार भी कर सके।
राजनाथ सिंह नई दिल्ली में आयोजित ‘दिल्ली डिफेंस डायलॉग’ 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी रक्षा उपकरण या प्रणाली का देश में केवल निर्माण या तैयार कर लेना ही आत्मनिर्भरता नहीं है। असली आत्मनिर्भरता तब हासिल होगी, जब भारत के पास उसे डिजाइन करने का ज्ञान, निर्माण की तकनीक, उसमें सुधार करने के अधिकार और उसके पूरे जीवनकाल तक रखरखाव करने की क्षमता भी हो।
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है, जिसमें नए विचार तेजी से प्रयोग, विकास और फिर सेना के इस्तेमाल तक पहुंच सकें। इसके लिए शोध और विकास के पूरे तंत्र को मजबूत करना होगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन तकनीकी नेतृत्व की जिम्मेदारी केवल एक संस्था की नहीं हो सकती। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों, शोध प्रयोगशालाओं, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, निजी कंपनियों और नए उद्यमों को मिलकर काम करना होगा। इन सभी के सहयोग से ऐसा नवाचार तंत्र विकसित किया जाना चाहिए, जहां नए विचारों को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त अवसर और संसाधन उपलब्ध हों। राजनाथ सिंह ने शोध और सेना की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर शोध होना चाहिए, लेकिन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नए विचारों पर स्वतंत्र रूप से काम करने का अवसर भी मिलना चाहिए। शोध का उद्देश्य केवल मौजूदा जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि युद्धक्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को भी तलाशना होना चाहिए।
रक्षा मंत्री ने कहा कि नवाचार के लिए प्रयोगों को बढ़ावा देना जरूरी है। हर प्रयोग सफल नहीं होगा, लेकिन हर प्रयोग से कुछ नया सीखने को मिलना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सफल प्रयोग केवल प्रयोगशालाओं या शुरुआती नमूनों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उन्हें बड़े स्तर पर उत्पादन और सेना में इस्तेमाल तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसा तंत्र बनाना होगा, जहां नए विचारों को प्रोत्साहन मिले, निवेश लगातार जारी रहे और सफल तकनीक को वास्तविक सैन्य क्षमता में बदला जा सके।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता की भारत की कोशिश दुनिया से अलग होने की नहीं है। इसके उलट, तकनीकी रूप से मजबूत और आत्मविश्वास से भरा भारत दुनिया के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर भी पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत का लक्ष्य रक्षा क्षेत्र में डिजाइन, विकास, निर्माण और नवाचार का प्रमुख वैश्विक केंद्र बनना होना चाहिए। इसके लिए देश को अपनी तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को लगातार मजबूत करना होगा। उन्होंने रक्षा निर्यात के दायरे को भी व्यापक बनाने की जरूरत बताई।
राजनाथ सिंह के मुताबिक, रक्षा निर्यात केवल हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसमें रखरखाव, मरम्मत, प्रशिक्षण, रसद और तकनीकी सहयोग को भी शामिल किया जाना चाहिए। इससे हर सफल रक्षा निर्यात लंबे समय तक चलने वाली रणनीतिक साझेदारी का आधार बन सकता है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि अब तक भारत की रक्षा साझेदारियों में मुख्य रूप से उपकरणों की खरीद, लाइसेंस के तहत निर्माण और तकनीक हस्तांतरण शामिल रहे हैं। इनसे देश की औद्योगिक क्षमता को मजबूती मिली है, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अब इससे आगे बढ़ना होगा। भारत को पारंपरिक खरीदार और विक्रेता के रिश्ते से आगे निकलकर संयुक्त विकास, संयुक्त उत्पादन और साझा नवाचार पर आधारित साझेदारियां करनी चाहिए। इससे भारत न केवल अपनी रक्षा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगा, बल्कि वैश्विक रक्षा उद्योग में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा।
--आईएएनएस
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
क्वाड नेताओं ने की सीमा पार आतंकवाद की कड़ी निंदा, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर हुई चर्चा

फिलीपींस दौरे पर रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई मजबूती, स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
राशिफल: मेष और वृश्चिक को मिलेगी तरक्की, सिंह को विरोधियों से रहना होगा सतर्क; जानें 12 राशियों का हाल
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope