• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब ट्रैवल पॉलिटिक्स : राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से किया इनकार, राजस्थान में भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा रोकी

Now travel politics: Rahul Gandhi refuses to stop Bharat Jodo Yatra, BJP stops Jan Aakrosh Yatra in Rajasthan - Delhi News in Hindi

जयपुर। जयपुर में अब ट्रैवल (यात्रा) पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत राजस्थान के तीन सांसदों ने केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मंडविया को पत्र लिखने से हुई। इसमें लिखा है कि यात्रा में कोविड प्रॉटोकोल की पालना की जाए या यात्रा को रोका जाए। इस पर कांग्रेस ने राजस्थान में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पर सवाल उठाए। अब राजस्थान में भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा रोकने का ऐलान कर दिया है, लेकिन राहुल गांधी ने यात्रा को रोकने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी ने हरियाणा में कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फार्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ...कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। उधर, राजस्थान भाजपा के प्रभारी अरूण सिंह ने जन आक्रोश यात्रा को जनहित में रोकने का ऐलान करते हुए कहा कि हमारे लिए लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है। राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहालचंद एवं देवजी पटेल के पत्र हवाला देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी का पत्र लिखकर कहा कि राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइड लाइंस का सख्ती से पालन किया जाए। मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करवाया जाए। कोविड से वैक्सिनेटेड लोगों को ही यात्रा में शामिल किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पहले और बाद में यात्रियों को आइसोलेटेड किया जाए। अगर कोविड प्रॉटोकोल की पालना संभव नहीं हो तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी के मद्देनजर भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दिया जाए। जब कांग्रेस ने मंत्री पर हमला बोला तो उन्होंने कहा कि मेरा काम सिर्फ आपको आगाह करना था।
इधर, कांग्रेस ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पर हमला बोला था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि भाजपा और केंद्र सरकार भारत जोड़ो यात्रा से कितनी घबराई हुई है। इससे आप समझ सकते हैं। कांग्रेस नेताओं ने गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री के रोड शो, कोविड की दूसरी लहर में पश्चिमी बंगाल में चुनावी रैलियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि क्या भाजपा कोविड प्रॉटोकोल का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा में भीड़ को देखकर भाजपा घबरा गई है। दो दिन पहले पीएम ने त्रिपुरा में रैली की थी, तब कोविड प्रॉटोकॉल की याद नहीं आई।
कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया था कि राजस्थान में क्या जन आक्रोश यात्रा में कोविड प्रॉटोकोल की पालना की जा रही है। इसके जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कल कहा था कि केंद्र ने राहुल गांधी को आदेश नहीं दिया है, सिर्फ आग्रह किया है। भीड़ में कोरोना प्रॉटोकोल की पालना की जाए।

यह भी पढ़े

Web Title-Now travel politics: Rahul Gandhi refuses to stop Bharat Jodo Yatra, BJP stops Jan Aakrosh Yatra in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corona, bjp, jan aakrosh yatra, rahul gandhi, arun singh, ashok gehlot government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved