नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। दिल का दौरा पडऩे के कारण कुछ समय से कोलकाता के एक हॉस्पिटल भर्ती थे। सोमनाथ चटर्जी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता थे। वे 10 बार लोकसभा के लिए चुने गए, उन्हें साल 1996 में उत्कृष्ट सांसद का सम्मान भी मिला था। कोलकाता के निजी अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक गुर्दे संबंधी समस्या से जूझ रहे चटर्जी को इससे पहले मंगलवार को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी के बेटे थे। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। सोमनाथ चटर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीपीएम के साथ साल 1968 से की। वह 2008 तक इस पार्टी से जुड़े रहे। साल 1971 में वह पहली बार वह सांसद बने थे। चटर्जी 10 बार लोकसभा पहुंचे। वह 2004 से 2009 तक लोकसभा के स्पीकर भी रहे थे। साल 2009 में इन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। सोमनाथ चटर्जी की पत्नी रेणु चटर्जी का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ है। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं।
आगे की Slides में देखें राजनीतिक दिग्गजों के साथ सोमनाथ चटर्जी की तस्वीरें :-
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope