• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में वाजपेयी के अंतिम संस्कार के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था

Security in the wake of Atal Bihari Vajpayee funeral in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार समारोह के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। वाजपेयी का अंतिम संस्कार स्मृति स्थल पर किया जाएगा। भाजपा के संस्थापक सदस्य वाजेपयी जी का निधन गुरुवार को नई दिल्ली में एम्स में हुआ था। पुलिस के अनुसार, ‘‘हमने अंतिम यात्रा और संस्कार के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं।’’ पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) मधुर वर्मा ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो लोग भी यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए आएं, उन्हें और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।’’
दिल्ली डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा, दिल्ली पुलिस ने उनके अंतिम संस्कार जुलूस के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं, उनको ज्यादा असुविधा का सामना न करना पड़े और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाली लगभग सभी सड़कें, जिनमें कृष्णा मेनन मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, इंडिया गेट वाली सड़क सुबह आठ बजे से बंद रहेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Security in the wake of Atal Bihari Vajpayee funeral in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: atal bihari vajpayee, security, atal bihari vajpayee funeral in delhi, vajpayee funeral, delhi, अटल बिहारी वाजपेयी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved