• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में छात्रों के बीच हाथापाई एसएफआई से जुड़े छात्र जख्मी

Scuffle between students at Delhi University Ramjas College Students belonging to SFI injured - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। एसएफआई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर रामजस कॉलेज के तीन छात्रों, अखिल, सचिन और अमन पर कॉलेज परिसर के भीतर हमला करने का आरोप लगाया है जबकि एबीवीपी ने इसे पूरी तरह से निराधार और झूठा बताया है। एसएफआई ने दावा किया कि 'जाति आधारित राजनीति गलत क्यों है' के मुद्दे पर मंगलवार शाम रामजस कॉलेज परिसर में एबीवीपी से जुड़े छात्रों के साथ तर्क वितर्क ने हिंसक रूप ले लिया। एसएफआई ने रामजस कॉलेज से पासआउट अंकुश कादयान और आशीष कादयान को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। छात्र संगठन का कहना है कि एसएफआई कार्यकतार्ओं पर बार-बार होते हमले लोकतांत्रिक परिसरों के भीतर बढ़ती दक्षिणपंथी प्रवृत्तियों को इंगित करते हैं। एसएफआई सचिव प्रीतीश मेनन ने इस बीच कॉलेज अधिकारियों से कहा है कि छात्रों पर हो रहे हमले और अनुशासनहीनता को रोकते हुए त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामजस कॉलेज में हुई इस घटना के दौरान कॉलेज गार्ड और वॉचमैन स्पष्ट रूप से अकर्मण्य थे और उनकी भी जांच होनी चाहिए।
एसएफआई की अध्यक्ष ओइशी घोष ने व्यापक जाति-आधारित लामबंदी का उद्भव जाति के उन्मूलन के लिए प्रयासरत प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष स्थानों के लिए एक खतरा बताते हुए कहा कि एसएफआई जातिवादी और अधर्मनिरपेक्ष राजनीति का विरोध करता है।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार और झूठा बताया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े यह छात्र समाज विरोधी एजेंडे और हिंसा के रास्ते को चुनते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scuffle between students at Delhi University Ramjas College Students belonging to SFI injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi university, ramjas college, scuffle between students, students belonging to sfi injured, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved