• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल हादसा: 31 बच्चों और दो लेडी टीचर की मौत

School Tragedy in Peshawar, Pakistan: 31 Children and Two Female Teachers Killed - Delhi News in Hindi

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 31 बच्चों और दो लेडी टीचर समेत 33 की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने 'लेडी रीडिंग हॉस्पिटल' (एलआरएच) के हवाले से इसकी जानकारी दी। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एलआरएच के अनुसार, 53 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से ज्यादातर लड़के थे। इनमें से 33 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पाकिस्तानी दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 14 साल या उससे कम थी। एलआरएच प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी और वरिष्ठ अधिकारी ट्रॉमा वार्ड में मौजूद थे, ताकि घायलों के इलाज की निगरानी की जा सके। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर थी।
'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मियां सईद ने पत्रकारों से बताया कि स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।
सईद ने बताया कि स्कूल की छत का निर्माण बहुत खराब तरीके से किया गया था और इमारत तंग गलियों में स्थित थी, जिससे बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) में काफी दिक्कतें आईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 110 बच्चे पढ़ते थे।
पाकिस्तान सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत एजेंसियों के साथ मिलकर उन बच्चों और स्टाफ को खोजने का काम शुरू किया।
जियो न्यूज से बात करते हुए, पेशावर के डिप्टी कमिश्नर अफाक वजीर ने पुष्टि की कि इमारत गिरने के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा, "बचाव दलों ने सारा मलबा हटा दिया है, और अब घटनास्थल पर कोई भी घायल बच्चा नहीं दबा है।"
इससे पहले पेशावर के डीसी ने 'डॉन' को बताया था कि अल-खैर स्कूल की छत गिरने से कई छात्र मलबे के नीचे दब गए थे। उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, जब यह घटना हुई, तब छात्र अपनी कक्षाओं में मौजूद थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-School Tragedy in Peshawar, Pakistan: 31 Children and Two Female Teachers Killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: school tragedy in peshawar, pakistan, peshawar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved