• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SBI लाइफ इंश्योरंस लेकर आया ‘SBI लाइफ-पूर्ण सुरक्षा प्लान’

SBI Life Insurance brings SBI Life Full security Plan - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश की अत्यंत विश्वसनीय निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक-एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने शुक्रवार को एसबीआई लाइफ-पूर्ण सुरक्षा की पेशकश की घोषणा की। यह अपनी तरह का पहला प्लान है और एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेटिंग, सावधि आश्वासन प्लान है, जिसमें गंभीर बीमारी के प्रति अंतर्निहित सुरक्षा भी साथ है। यह पॉलिसी 36 गंभीर बीमारियों की एक विस्तृत श्रृंखला के प्रति सुरक्षा प्रदान करती है। एसबीआई लाइफ-पूर्ण सुरक्षा जीवन बीमा और गंभीर बीमारी के प्रति सुरक्षा प्रदान कर हमें अपनी वित्तीय नियोजन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जो उम्र के बढऩे के साथ-साथ बदलती जरूरतों के साथ स्वत: ही पुन: संतुलित हो जाती है। एसबीआई लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरिजीत बासु ने कहा, ‘‘एसबीआई लाइफ एक ग्राहक के प्रति केंद्रित संस्था है, जो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए ऐसे उत्पाद प्रस्तुत करने का प्रयास करती है, जो उन्हें इष्टतम लाभ दें और उनकी बढ़ती हुई आवश्यकताओं का भी ख्याल रखे। यह उत्पाद न केवल वित्तीय सुरक्षा की जरूरत पूरी करता है बल्कि गंभीर बीमारियों के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी बीमाधारक को मदद करता है।’’ इसमें शामिल की गईं गंभीर बीमारियों का पता लगने पर, यह प्लान निरंतर चलती रहने वाली जीवन बीमा सुरक्षा के साथ भविष्य में भुगतान किए जानेवाले प्रीमियम की छूट प्रदान करता है। इससे ग्राहकों को गंभीर बीमारी के इलाज और अपने स्वस्थ होने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SBI Life Insurance brings SBI Life Full security Plan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbi life insurance, sbi life full security plan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved