• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SBI ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में कमाया 18,331 करोड़ रुपये का मुनाफा

SBI earned a profit of Rs 18,331 crore in the second quarter of FY 25 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ओर से शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे पेश किए गए। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 27.92 प्रतिशत बढ़कर 18,331 करोड़ रुपये हो गया है। जुलाई से सितंबर अवधि के दौरान एसबीआई की परिचालन से आय सालाना आधार पर 50.87 प्रतिशत बढ़कर 29,294 करोड़ रुपये हो गई है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एसबीआई की रिटर्न ऑन एसेट्स (आरओए) और रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) क्रमश: 1.13 प्रतिशत और 21.78 प्रतिशत रही है।
एसबीआई के अनुसार, जुलाई से सितंबर की अवधि के दौरान शुद्ध ब्याज से आय (एनआईआई) में सालाना आधार पर 5.37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 2.13 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.53 प्रतिशत पर रहा है।
सितंबर तिमाही में बैंक की क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर 14.93 प्रतिशत और एडवांस ग्रोथ 15.55 प्रतिशत रही है।
देश के सबसे बड़े बैंक में सितंबर तिमाही के अंत तक 51,17,284 करोड़ रुपये जमा थे। इसमें सालाना आधार पर 9.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले वित्त वर्ष में सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 46,89,218 करोड़ रुपये था।
घरेलू चालू खाता बचत खाता जमा में 4.24 प्रतिशत और घरेलू सावधि जमा में 12.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चालू खाता बचत खाता अनुपात 40.03 प्रतिशत (30 सितंबर को) था।
एसबीआई के अनुसार, जुलाई और सितंबर अवधि में एसएमई और रिटेल पर्सनल लोन में क्रमश: 17.36 प्रतिशत और 12.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो (सीएआर) 13.76 प्रतिशत पर रहा है। 61 प्रतिशत बचत खातों को योनो डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल रूप से खोला गया था, कुल लेनदेन में वैकल्पिक चैनलों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 97.7 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 98.2 प्रतिशत हो गई।
कारोबार के अंत में एसबीआई का शेयर 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 841 रुपये पर था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SBI earned a profit of Rs 18,331 crore in the second quarter of FY 25
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved