• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्य निकेतन हादसा: सीएम रेखा गुप्ता ने घायलों का हाल जाना, बोलीं- सरकार देगी हरसंभव मदद

Satya Niketan Incident: CM Rekha Gupta Checks on Injured; Promises All Possible Government Aid - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की और एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव आर्थिक एवं चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे के घायलों से मुलाकात के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घटनास्थल से घायल अवस्था में निकाले गए 12 लोगों में से सात की मौत हो गई। मृतकों में दो मजदूर और पांच छात्र शामिल हैं। हादसे में घायल एक मजदूर अभी एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल छात्रों में से दो की हालत ठीक है। उन्हें इलाज के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है। वहीं, एक छात्र को गंभीर चोटें आने के कारण आईसीयू में रखा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने आईसीयू में भर्ती छात्र के माता-पिता से भी मुलाकात की और उन्हें बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों और घायल मजदूर के परिवारों को आवश्यक आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। मृत बच्चों के परिजन शव लेकर दिल्ली से अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं और सरकार ने उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य खतरनाक इमारत को आधिकारिक तौर पर असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस इमारत को गिराया जाएगा और इसे बुधवार तक ढहा दिए जाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी जरूरत के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। हादसे के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई भी आगे महत्वपूर्ण होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Satya Niketan Incident: CM Rekha Gupta Checks on Injured; Promises All Possible Government Aid
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: satya niketan incident, cm rekha gupta, rekha gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved