• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्य निकेतन हादसा - दिल्ली पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, 7 लोगों की मौत और 5 का इलाज जारी

Satya Niketan Incident - Delhi Police Concludes Rescue Operation - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन इमारत हादसे में बचाव अभियान पूरा होने की जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार अलग-अलग एजेंसियों की लगातार कोशिशों से मलबे में दबे कई लोगों को बचाया गया है। पुलिस ने बताया कि 6 सितंबर को सत्य निकेतन में हुई इमारत गिरने की घटना के बाद एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मलबे में फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुल 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। इलाज करा रहे 5 लोगों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी 20 वर्षीय छात्र अभिषेक पुत्र संतोष कुमार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी पुत्र कन्हैया लाल सोनी, यूपी के औरैया निवासी 17 वर्षीय छात्र पवन पुत्र विशंभर नाथ, मध्य प्रदेश के देवास निवासी 19 वर्षीय छात्र अर्पित जहाज पुत्र भूपेंद्र जहाज, एमपी के कटनी निवासी 18 वर्षीय छात्र अक्षत सिंह यादव पुत्र मंता सिंह यादव, 75 वर्षीय मजदूर सुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह और एक अज्ञात पुरुष शामिल हैं।
वहीं घायलों में 30 वर्षीय असगर अली, 19 वर्षीय नीरज बावा, 19 वर्षीय आदित्य कुमार, 19 वर्षीय नीतीश चिब पुत्र पवन और 18 वर्षीय मो. अयान पुत्र मो. वकील शामिल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि मलबे में अब किसी के फंसे होने की आशंका नहीं है। सभी एजेंसियों ने मिलकर पूरे क्षेत्र की जांच कर ली है। घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एमसीडी ने पहले ही इस मामले में 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Satya Niketan Incident - Delhi Police Concludes Rescue Operation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: satya niketan incident, delhi police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved