नई दिल्ली। गांधी परिवार के करीबी डॉ. संजय सिंह (Sanjay Singh) ने मंगलवार को कांग्रेस (Congress) छोडऩे के साथ राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे। वे अमेठी के राज परिवार से आते हैं। संजय सिंह इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़े थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा और वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उनकी पहली पत्नी गरिमा सिंह अमेठी से भाजपा की विधायक हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले और इसके बाद कई नेता भाजपा से जुड़े हैं। कांग्रेस को लगातार दूसरे चुनाव में बड़ी शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है।
इसी के चलते विपक्षी दलों में उठापटक जारी है। हाल ही कर्नाटक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जब सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों के इस्तीफा देने से वहां संकट पैदा हो गया। ऐसे में भाजपा ने मौका नहीं छोड़ा और मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की अगुवाई में सरकार बना ली। इस घटनाक्रम के बाद से राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है।
CWG 2022 : बैडमिंटन एकल फाइनल में योंग को हराकर लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड
नायडू से बोले पीएम मोदी : आपका अनुभव राष्ट्र का मार्गदर्शन करता रहेगा
भारत के दबाव के बीच श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन के जासूसी जहाज को स्थायी रूप से रोक दिया
Daily Horoscope