नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर हुए हमले का हर कोई विरोध कर रहा है और इसमें खेल जगत भी पीछे नहीं है। मुंबई में जेएनयू छात्रों का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया गया जिसे भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपना समर्थन दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भी कूद पड़े। मांजरेकर ने गेटवे ऑफ इंडिया पर हो रहे प्रदर्शन की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, शाबाश मुंबई। योगेश्वर ने इसके जवाब में इसी प्रदर्शन की एक फोटो ट्वीट की जिसमें एक लडक़ी फ्री कश्मीर का पोस्टर लेकर खड़ी है।
इसे पोस्ट करते हुए योगेश्वर ने मांजरेकर से सवाल किया, ये भी इसी मुंबई प्रदर्शन की सच्चाई है। संजय मांजरेकर ऐसे लोगों के बारे में क्या कहना है आपका। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही और कई लोग इसके खिलाफ बोल रहे हैं।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope