• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता में ईडी की छापेमारी पर संदीप दीक्षित बोले- भाजपा राजनीतिक द्वेष में हर काम कर रही

Sandeep Dikshit on ED raids in Kolkata: BJP is doing everything out of political vendetta - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर काम राजनीतिक द्वेष में करती है। ईडी को छापे के लिए सिर्फ भाजपा के विरोधी नेता और दल मिलते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा, "यह बिल्कुल नहीं हो सकता है कि ईडी कानून के हिसाब से काम कर रही है। पश्चिम बंगाल को लेकर भाजपा पूरी तरह से परेशान है। भाजपा को लगता है कि वह आगामी चुनावों में जीत हासिल नहीं कर सकती है, इसलिए सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही है।"
उन्होंने कहा कि सतही तौर पर यह जानकारी सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी फिर से बड़े आराम से जीतकर सरकार बनाएंगी। इसी हताशा में भाजपा ने हथकंडे शुरू किए हैं।
ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "यह स्वाभाविक है कि जब ईडी किसी सहयोगी के यहां कार्रवाई करेगी तो हम उनसे मिलने जाएंगे। यह कैसे कह सकते हैं कि ईडी के काम में बाधा डाली गई? भाजपा हर काम राजनीतिक द्वेष में करती है। किस तरह से मान लें कि ईडी का काम स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा?"
दिल्ली में टीएमसी सांसदों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से मिलना चाहिए था। लेकिन असलियत यह है कि भाजपा सरकार सच का सामना नहीं कर पाती है।"
उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर किए जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की सही से जांच होनी चाहिए। बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे गए हैं।"
उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेता बूथ पर दो सौ-दो सौ मतदाता बढ़ाने की बात करते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "अगर उनकी यह बात सही है तो फिर एसआईआर प्रक्रिया ही खराब है।"
संदीप दीक्षित ने अखिलेश यादव और कांग्रेस की राज्य इकाई से अनुरोध किया कि वे उत्तर प्रदेश में पूरी एसआईआर प्रक्रिया पर पैनी नजर रखें। एक भी नाम गलत तरीके से जोड़ा जाता है तो उसकी तुरंत तहकीकात होनी चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sandeep Dikshit on ED raids in Kolkata: BJP is doing everything out of political vendetta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sandeep dikshit on ed raids in kolkata, bjp, ed raids, sandeep dikshit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved