नई दिल्ली, । रूसी कच्चे तेल के
खिलाफ यूरोपीय संघ, जी7 और ऑस्ट्रेलिया द्वारा तय की गई 60 डॉलर प्रति बैरल
की मूल्य सीमा के प्रतिशोध में रूस ने मंगलवार को प्राइस कैप का पालन करने
वाले देशों और कंपनियों को तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी
किया, मीडिया रिपोटरें से यह जानकारी सामने आई है।
राष्ट्रपति के फरमान के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, विदेशी कानूनी
संस्थाओं और व्यक्तियों को रूसी तेल और तेल उत्पादों की आपूर्ति प्रतिबंधित
है, अगर इन आपूर्ति के अनुबंध प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्राइस कैप
का पालन कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रूसी क्रूड पर प्राइस कैप इस महीने की शुरूआत
में लागू हुआ था। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में
लगाया गया था। रिपोटरें के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के
विशेष निर्णय के आधार पर व्यक्तिगत मामलों में प्रतिबंध हटाया जा सकता है।
यह आदेश 1 फरवरी 2023 से 1 जुलाई 2023 तक प्रभावी रहेगा।
--आईएएनएस
पीएम ने पहलवान अंकित बैयानपुरिया के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेने का वीडियो किया पोस्ट
राहुल ने बेहद व्यक्तिगत व विचारोत्तेजक लेख से सार्वजनिक विमर्श को किया तेज : जयराम
तुर्की संसद के पास फिदायीन हमला, एक की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
Daily Horoscope