• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SIR और वोटर चोरी पर घमासान : संसद से चुनाव आयोग तक INDIA गठबंधन का मार्च, अखिलेश यादव बैरिकेड से कूदे

Ruckus over SIR and voter theft: INDIA alliance marches from Parliament to Election Commission, Rahul-Priyanka-Akhilesh also involved - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। SIR और कथित वोटर चोरी के मुद्दे पर सोमवार को राजधानी में सियासी घमासान देखने को मिला। INDIA गठबंधन ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक जोरदार मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान "मतदाता धोखाधड़ी" के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया।
INDIA गठबंधन के नेता बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान "मतदाता धोखाधड़ी" के आरोपों के विरोध में संसद भवन से भारत निर्वाचन आयोग तक मार्च निकाला हैं।
दिल्ली पुलिस ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान "मतदाता धोखाधड़ी" के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक के नेताओं को रोका।
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठ रहा है...उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे तो किस तरह सिर्फ वोट चोरी नहीं हुई बल्कि बूथ कैप्चरिंग भी हुई...उस समय चुनाव आयोग ने कार्रवाई क्यों नहीं की? सवाल यह भी है।
JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, "केंद्र सरकार कभी नहीं चाहती है कि विपक्ष की मांगें पूरी हों। SIR पर सिर्फ बहस की मांग हो रही है, उसपर वो सदन ही नहीं चलने दे रहे हैं...विपक्ष एकजुट है और विपक्ष जो चाह रहा है, वो देशहित में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruckus over SIR and voter theft: INDIA alliance marches from Parliament to Election Commission, Rahul-Priyanka-Akhilesh also involved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, sir, voter theft, india alliance, india, rahul gandhi, priyanka gandhi vadra, samajwadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved