• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली विधानसभा में 2 युवकों का हंगामा, मंत्री जैन का इस्तीफा मांगने पर पिटाई

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे पगडी पहने दो लोगों ने कागज के टुकडे फेंके और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद दोनों युवकों को विधानसभा के बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि बाहर जाने के बाद दोनों युवकों की पिटाई की गई। पिटाई का आरोप आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर लग रहा है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जब यह हंगामा हुआ, तब दिल्ली विधानसभा की बैठक चल रही थी। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे सिखों की भांति पगड़ी पहने दो लोग अपनी कुर्सियों से उठ खड़े हुए और उन्होंने विधानसभा कक्ष में कागज के छोटे-छोटे टुकड़े उस ओर फेंके, जिधर विधायक बैठे हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने तत्काल दोनों की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस और आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ विधायकों ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं सदन की कार्यवाई को भी स्थगित कर दिया गया है। इन मुद्दो पर होनी थी सदन में चर्चा:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ruckus in Delhi assembly, 2 Protesters who threw paper missiles thrashed, detained
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ruckus in delhi assembly, delhi assembly, 2 visitors ruckus in delhi assembly, threw paper missiles thrashed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved