• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पताल में 8 दिन इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

RSS chief Mohan Bhagwat discharged after 8 days of treatment in hospital - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। कोविड पॉजिटिव होने के बाद पिछले आठ दिन से नागपुर के किंग्जवे हास्पिटल में वह भर्ती थे। अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज डायरेक्टर डॉ. सुभ्रजीत दासगुप्ता ने मेडिकल बुलेटिन में बताया कि डॉ. मोहन भागवत का स्वास्थ्य अब ठीक हैं। ब्लड प्रेशर, पल्स, ब्लड शुगर सब सामान्य है। डॉक्टरों की टीम ने चेक करने के बाद उन्हें आज डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, डॉ. मोहन भागवत को एहतियातन अगले पांच दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। बता दें कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत की बीते नौ अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें नागपुर के किंग्जवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डॉक्टरों ने मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी दी है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RSS chief Mohan Bhagwat discharged after 8 days of treatment in hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hospital, 8 days discharge after treatment, rss chief mohan bhagwat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved