• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर बदले गए रूट, यातायात नियमों में भी बदलाव

Routes changed during Mahasnan festival of Mauni Amavasya in Prayagraj Magh Mela area, traffic rules also changed - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। ऐसे में देशभर की पवित्र नदियों में डुबकी लगाने वालों की भीड़ रहेगी। प्रयागराज का माघ मेला पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसे में वहां लोगों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन एवं सुरक्षा कारणों से सभी वाहनों के लिए शहरी यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियम और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी गई है। 7 फरवरी से लेकर 10 फरवरी की रात 12 बजे तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक और चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों के बारे में भी सूचना जारी कर दी गई है। वाहन यहां प्लाट नंबर 17 पार्किंग, गल्ला मण्डी दारागंज पार्किंग, हेलीपैड पार्किंग, काली सड़क पर दाहिने एवं बाएं बनी पार्किंग और ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग पर खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ ही कई और जगहों पर शहर और शहर के बाहर भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मिर्जापुर- रीवा की ओर से, जौनपुर-वाराणसी की ओर से, कानपुर की ओर से और लखनऊ-प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग जगहों पर की गई है।
मेले में पैदल आनेवाले श्रद्धालुओं को संगम तक आने के लिए जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक जाना होगा।संगम से वापसी के लिए संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इण्टर लॉकिंग मार्ग से जगदीश रैम्प मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग चौराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थल पहुंचना होगा।
इसके साथ ही ई-रिक्शा प्रतिबंधित भी इसी आदेश में शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन को बन्द रखा जाएगा और सामान्य दिनों में यह सुबह 7 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Routes changed during Mahasnan festival of Mauni Amavasya in Prayagraj Magh Mela area, traffic rules also changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prayagraj magh mela, traffic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved