• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में बारिश से सड़के बनी दरिया, ट्रैफिक जाम

Roads become river due to rain in Delhi, traffic jam - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मंगलवार तड़के लगातार बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली, हालांकि शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत (हरियाणा) और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने मंगलवार को तड़के ट्वीट किया उत्तर-पश्चिम दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम-दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, भिवाड़ी, बावल, नारनौल, कोसली, रेवाड़ी, नूंह, मानेसर (हरियाणा), तिजारा, अलवर, राजगढ़, डीग, नगर, खैरथल, मेहंदीपुर, महवा, लछमनगढ़, नदबई (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में अगले 2 घंटों के दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। दूसरी ओर, बारिश के कारण जलजमाव से दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम हो गया है।
दिल्ली के प्रगति मैदान और मथुरा रोड पर एक ऑटो-रिक्शा फंस गया और कई कारें और बसें आंशिक रूप से जलमग्न हो गईं।
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, "जलभराव के कारण आईपी फ्लाईओवर के पास डब्ल्यूएचओ बिल्डिंग के सामने यातायात प्रभावित हुआ है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Roads become river due to rain in Delhi, traffic jam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: roads become river, rain in delhi, traffic jam, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved