नई दिल्ली। भाजपा के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने दिल्ली के दंगों पर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि केंद्र सरकार के खिलाफ गहरी साजिश के तहत दिल्ली में विरोधियों ने दंगे करवाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले भूपेंद्र यादव के मुताबिक, किस तरह से दंगे हुए इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है कि किस समय पर दंगे हुए। दिल्ली में हिंसा के लिए 'समय विशेष' को चुने जाने की बात कहकर भूपेंद्र ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जांच में सभी साजिशकर्ता बेनकाब होंगे।
राज्यसभा सांसद और कई संसदीय कमेटियों से जुड़ने के कारण 'कमेटी मैन' के नाम से जाने जाने वाले भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को यहां अपने आवास पर आईएएनएस से दिल्ली हिंसा, संसद के बजट सत्र में चल रहे हंगामे सहित विभिन्न राजनीतिक मसलों पर खुलकर बात की।
सदन में बहस से भागने का ठीकरा उन्होंने विपक्ष के सिर पर फोड़ा। दिल्ली के दंगों को लेकर संसद में कई दिनों से चल रहे गतिरोध पर यह भाजपा के किसी वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी नेता की ओर से पहला आधिकारिक बयान है।
कुशल चुनावी रणनीतिकार के साथ कानूनी मामलों के जानकार भूपेंद्र यादव ने दिल्ली हिंसा पर कहा, "दिल्ली हिंसा किस तरह से हुई, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात है किस समय(बिना नाम लिए उन्होंने ट्रंप के दौरे की तरफ इशारा किया) पर हुई। यहां न तो दो समुदायों की लड़ाई थी और न ही कोई मुद्दा। हमने तो मानवीयता के आधार पर सिर्फ तीन मुल्कों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान किया। लेकिन, सरकार के खिलाफ अनावश्यक आक्रोश पैदा करने का प्रयत्न किया गया। अनावश्यक आक्रोश उत्पन्न करने के लिए एक समय चुना गया।"
दिल्ली में दंगे को रोकने में पुलिस ने सुस्ती दिखाई? इस सवाल को भूपेंद्र यादव ने खारिज करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की देरी नहीं हुई।
उन्होंने कहा, "जैसे ही घटना हुई, गृहमंत्री ने आलाधिकारियों के साथ बैठक की। 30 घंटे के भीतर हालात पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। सुनियोजित साजिश के पीछे जो लोग हैं, जांच में उनकी भूमिका जरूर उजागर होगी।"
भूपेद्र यादव ने एक सवाल के जवाब में यह भी स्वीकार किया कि कई मौकों पर कुछ नेताओं की अनावश्यक व उत्तेजक बयानबाजी से पार्टी को नुकसान भी उठाना पड़ता है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope