नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में 81 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी ने बुधवार सुबह खुद को गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह 7.25 बजे पीसीआर पर सूचना आई कि डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी रंजीत सेठी ने खुद को गोली मार ली है। फोन करने वाले ने कहा कि अभी सेठी जीवित हैं और उन्हें एम्बुलेंस की जरूरत है। इसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डीसीपी साउथ दिल्ली अतुल ठाकुर ने कहा, "पूछताछ में पता चला है कि रंजीत सेठी को कल रात को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। एक सुसाइड नोट भी मिला है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
सूत्रों ने बताया कि मृतक कुछ समय से बीमार थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बच्चें हैं। (आईएएनएस)
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope