• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी कैबिनेट में फेरबदल जारी- एसपी सिंह बघेल का भी बदला गया मंत्रालय

Reshuffle in Modi cabinet continues - SP Singh Baghels ministry was also changed - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। किरेन रिजिजू के बाद अब उनके साथ मंत्रालय में रहे राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से भी कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। बघेल को कानून एवं न्याय राज्य मंत्री के पद से हटाकर अब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस दूसरे बदलाव को भी मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि, इससे कुछ घंटे पहले आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रियों के दायित्व में बदलाव को मंजूरी देते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का मंत्री बनाया है। वहीं रिजिजू की जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेघवाल को उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reshuffle in Modi cabinet continues - SP Singh Baghels ministry was also changed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp singh baghel, kiren rijiju, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved