नई दिल्ली । दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढहने की दुखद घटना के बाद युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एमसीडी, कैट्स और एनडीआरएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर तैनात किया गया है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना पर चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्हें चावड़ी बाजार में इमारत ढहने की जानकारी मिली है और वह घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी विभागों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और राहत अभियान जारी है। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद वह आगे की जानकारी देंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। यदि इस मामले में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है या कोई जिम्मेदार पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। गुरुवार सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा से इमारत ढहने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों सहित पानी के टैंकर और अन्य बचाव वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चावड़ी बाजार में जिस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, वह अवैध थी और असुरक्षित घोषित की गई थीं। सेंट्रल जिले के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर छत डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत ढहने लगी। उस समय वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे और ठेकेदार भी मौजूद था।
उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के दौरान मजदूरों को वहां से हटाया जाने लगा, लेकिन इसी प्रक्रिया में कुछ मजदूर मलबे में फंस गए। अब तक तीन लोगों की पहचान की गई है। तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
डीसीपी ने कहा कि निर्माण कार्य अवैध था और इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को पहले ही सूचित किया जा चुका था। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के कारण आसपास की इमारतों में भी दरारें आ गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उन इमारतों को खाली कराया जा रहा है। इस संबंध में एमसीडी को सूचित कर दिया गया है और निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीसीपी ने आगे कहा कि इमारत के मालिकों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और पुलिस को उनकी पहचान संबंधी जानकारी मिल गई है।
--आईएएनएस
एटली प्रस्तुत बाथ्था ने इंडिया फिल्म फेस्टिवल ऑफ अल्बर्टा-2026 में जीता सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
ओ एम के ट्रेलर में धनुष का फुल ऑन मास अवतार, ममूटी का दमदार दबदबा और साई पल्लवी का खूंखार अंदाज़!
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, वाराणसी में गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी और की पूजा
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'हम आपके हैं कौन' के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की बचपन की शादी, जानिए पूरी कहानी
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
महमूद के घर की एक बर्थडे पार्टी ने बदल दी जिंदगी, ऐसे बने नईम से जूनियर महमूद
जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुण सोबती की तिकड़ी मचाएगी धमाल, सुदीप शर्मा की ‘पुष्पक विमान’ का हुआ ऐलान
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
'अरिजीत को हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाता है', काजी तौकीर ने बताया सिंगर का अनदेखा अंदाज
बाल दिवस पर सोहा अली खान ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीरें, दोनों पंडित नेहरू के साथ आए नजर 
छठ पूजा के उषा अर्घ्य के लिए दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतजाम : सोमवार सुबह 6 बजे की बजाय 4:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

भाजपा ने 209 उम्मीदवारों की सूची को बताया मनगढ़ंत और निराधार, कहा-चयन प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

बंगाल: पानीहाटी में झड़प के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की मौत, इलाके में अशांति फैली
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीने थे बहुत कठिन, महिलाओं का साथ जरूरी : कियारा आडवाणी
अपेक्षा पोरवाल ने जेलर-2 में रजनीकांत के साथ अपने अनुभव को बताया सपने के सच होने जैसा
चित्रांगदा सिंह ने की सलमान खान की जमकर तारीफ, बोलीं-वो सबको बेस्ट दिखाते हैं
'जब नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो', बिग बी ने शेयर किया जिंदगी का बड़ा सत्य
बाल दिवस विशेष : शोहरत से पहले की यादें: बॉलीवुड के लोकप्रिय सितारों की बचपन की अनदेखी झलकियां
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 15/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope